मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पदोन्नति में आरक्षण को लेकर बड़ा एलान किया है। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि ग्रुप A और B कैटेगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में भी आरक्षण मिलेगा। सरकारी नौकरियों अनुसूचित जाति को पदोन्नति में 20 फीसदी आरक्षण की बात कही गई है। हालांकि ये किस तरह लागू होगा इस बारे में सीएम ने कुछ भी नहीं कहा।
